AITUC की तरफ से वोडाफोन आइडिया के कार्यालयों और स्टोरों से संविदा (contractual) कर्मियों की छंटन
बंगाल डेस्क, हक़ीकत न्यूज़, कलकत्ता : वोडाफोन आइडिया लिमिटेड कम्पनी के स्टोर और कार्यालयों से संविदा ( contractual) कर्मियों की छंटनी करने के निर्णय पर आज एआईटीयूसी (AITUC) की तरफ से एक प्रदर्शन और रैली किया गया। श्रमिक संगठन एआईटीयूसी (AITUC) ने रैली और प्रदर्शन के साथ साथ वोडाफोन आइडिया लिमिटेड कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधन ( HR/ IR ) हेड मोलोय चटर्जी को एक मेमोरेंडम भी दिया। मेमोरेंडम के अनुसार संविदा कर्मियों ( contractual workers) ने २०१६ (2016) के बाद बिना वेतन वृद्धि के काम करने की शर्त को इसलिए मंजूर किया था ताकि उनकी छंटनी नहीं की जाएगी। लेकिन इसके बावजूद पूरे पश्चिम बंगाल के संविदा कर्मियों को, लगभग दस प्रतिशत जो हमारे सदस्य हैं को छोड़कर, बाकी सब की छटनी कर दी गई है। हमारे सदस्यों ने कोरोना लॉकडाउन और अम्फान आपदा के दौरान अत्यंत कठिन समय में अपने जीवन को दांव पर लगाते हुए समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है और प्रतिष्ठान की संपत्तियों की रक्षा के लिए बहुत ही ईमानदारी से काम किया है। इस विषय पर सिक्यूरिटी और अलाइड वर्कर्स यूनियन ( Security& allied workers union) के महासचिव ( General secretary) सुब्रोतो दास ने हमारे संवादाता से बातचीत के दौरान कहा की वोडाफोन आइडिया लिमिटेड कंपनी संविदा कर्मचारियों ( contractual workers) की छंटनी करने की योजना बना रही है इस बात को मद्दे नजर रखते हुए हम बिना झिजक यह बात स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारा संघठन कंपनी के संविदा कर्मियों, जो हमारे सदस्य हैं, की छंटनी के निर्णय को कभी भी स्वीकार नहीं करेगा। हम इस कदम का कड़ा विरोध करते हैं और अगर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड कंपनी छंटनी की योजना के साथ आगे बढ़ने का फैसला करती है, तो हमारे पास इस बेहद अमानवीय और श्रमिक विरोधी कदम के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा। क्योंकि यह छटनी इन श्रमिकों के परिवारों को भुखमरी और मौत की ओर धकेल देगी। हम सभी राज्यों में अपनी एआईटीयूसी ( AITUC) यूनियनों को एकत्रित करेंगे ताकि पश्चिम बंगाल में श्रमिकों की छंटनी के इस फैसले के खिलाफ हर राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जा सके। हम केंद्र और राज्य की सरकारों को भी शामिल करने जा रहे हैं और पूरे भारत में सभी वोडाफोन आइडिया स्टोर और कार्यालयों में लोकतांत्रिक और वैध विरोध के हर माध्यम का सहारा लेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि वोडाफोन आइडिया लिमिटेड कंपनी की मैनेजमेंट अच्छी समझ बनी रहेगी और वह संविदा कर्मियों की छंटनी की योजना को छोड़ देंगे। Demonstration, demanding to cancel the decision of retrenchment of contractual workers, from the offices and stores of Vodafone Idea by AITUC. # AITUC # Security & allied workers union # Demonstration # demanding # withdrawal of retrenchment of contractual workers.